फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेवानिवृत्त पेंशनरों की लंबित मांगें शीघ्र पूरी करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनरों ने बैठक में सरकार की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन इकाई रामपुर एवं रिकांगपिओ की मासिक बैठक रामपुर में हुई। मासिक बैठक में लंबित मांगें पूरी न होने पर पेंशनरों ने रोष जताया। बैठक की अध्यक्षता संगठन इकाई के अध्यक्ष प्रीतम चंद चौहान ने की। बैठक में पेंशनरों ने पेंशन का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई। वहीं, जनवरी 2016 से देय सभी वेतन और भत्तों का तुरंत भुगतान करने, तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता शीघ्र प्रदान करने, लंबित स्वास्थ्य भत्तों के बिलों का निपटारा करने और लंबित पेंशन का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। बैठक में पेंशनरों ने सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया। सभी पेंशनरों ने सरकार से शीघ्र लंबित मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। इस मौके पर प्रधान वीरभद्र सिंह कायथ, उप प्रधान गोपाल शर्मा, महासचिव ओम प्रकाश और कोषाध्यक्ष प्रताप वर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें