डीम स्कूल में नवनिर्वाचित हेड बॉय और हेड गर्ल शिक्षकों के साथ। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
डीम स्कूल में वोट डालकर चुने हेड छात्र और हेड छात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम में शनिवार को मतदाता साक्षरता क्लब ने स्कूल हेड छात्रा और हेड छात्र के चुनाव करवाए। इसमें रूपांशी हेड छात्रा और चिराग हेड छात्र के रूप में चुने गए। चुनाव मैदान में छात्रा वर्ग से दो लड़कियां और छात्र वर्ग से तीन लड़के थे। लड़कियों में रूपांशी और लड़कों में चिराग को अधिक वोट मिले। विद्यार्थियों में चुनावों को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। क्लब ने चुनाव करवाने के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित कीं। चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाई गईं। विद्यार्थियों ने पोलिंग बूथ पर आकर पीठासीन अधिकारी, एपीआरओ, अफसर, पोलिंग अफसर, पोलिंग एजेंट और सिक्योरिटी ऑफिसर सहित अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। मतदाता साक्षरता क्लब प्रभारी रवि शर्मा ने कहा कि बच्चों को लोकतंत्र और चुनाव के विषय में बारीकी से जानकारी देने के लिए चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया। मतदाता साक्षरता क्लब समय-समय पर बच्चों को मतदान के विषय में जागरूक करने के लिए हर वर्ष इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करता है। स्कूल के समस्त स्टाफ ने आयोजन में सहयोग दिया। इस मौके पर प्रवक्ता दलीप शर्मा, आत्मा सिंह, धर्म दास, सुरेंद्र डोगरा, कुलदीप सिंह, मदन कुमार, मान सिंह, लता कुमारी, रेनू कुमारी, धर्म पॉल, बबीता ठाकुर, बृज लाल, स्नेह लता, आस्था ठाकुर और उत्तम सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।