फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल में रिक्त पदों की तैनाती और बेड की क्षमता बढ़ाए सरकार : कौल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भाजपा नेता कौल सिंह ने सरकार को घेरा
विज्ञापन

चेताया, जल्द सुदृढ़ नहीं की स्वास्थ्य सेवाएं तो करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह ने रामपुर के महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर निशाना साधा है। कौल सिंह ने कहा कि खनेरी अस्पताल चार जिलों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है, लेकिन यहां रेडियोलॉजिस्ट का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे मरीजों विशेषकर गर्भवती महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निजी संस्थानों में जांच करवाने के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड की व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि चिल्ड्रन वार्ड में महज 8 बेड पर 26 बच्चों को भर्ती किया गया है और एक-एक बेड पर तीन-तीन बच्चों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है और बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन पर्याप्त बेड, स्टाफ और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्टाफ नर्सों के करीब 20 पद रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते कार्यरत नर्सों पर अतिरिक्त काम का दबाव है। कौल सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए खनेरी अस्पताल में तत्काल रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाए। साथ ही अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाकर दोगुनी करने और स्टाफ नर्सों सहित अन्य रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग रखी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, तो भाजपा जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें