फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

विज्ञापन
नेरवा बाज़ार के साथ लगते जंगल में भड़की आग। संवाद
विज्ञापन
नेरवा(रोहड़ू)। मौसम में गरमाहट आते ही वनों में आग लगने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। इस वर्ष न के बराबर बारिश और बर्फबारी होने के कारण जमीन में नमी नहीं है, जिसके चलते वनों में आग लग रही है। नेरवा बाजार के दूसरे छोर पर स्थित डूंडी माता मंदिर और शिवलौति महाराज परिसर के बीच के हिस्से में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण किया, जिससे साथ लगते भवन भी खतरे में आ गए। आग लगने की सूचना मिलने पर रेंज ऑफिसर नेरवा विजय कुमार चौहान के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन हवा चलने के कारण आग तेजी से फैली। इसी बीच स्थानीय निवासी भी वन विभाग के कर्मचारियों का सहयोग करने के लिए मौके पर पहुंचे गए। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आग घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर भारी नुकसान पहुंचा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें