फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बूढ़ी दिवाली निरमंड में पारंपरिक व्यंजनों के खूब लग रहे चटकारे

विज्ञापन
निरमंड के बूढ़ी दिवाली मेले में स्वयं सहायता समूहों ने लगाई प्रदर्शनी। संवाद
विज्ञापन
मेले में विभागीय प्रदर्शनी भी बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लोकल उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी सजाई है। मेले में पहुंचे लोग पारंपरिक व्यंजनों के चटकारे लगा रहे हैं। मेले में विभागों की प्रदर्शनी भी मुख्य आकर्षण बनी हुई है। इसमें भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बागवानी-कृषि विभाग, विद्युत विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, रेडक्रॉस सोसायटी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और पंचायतों की स्वयं सहायता समूहों ने प्रदर्शनी सजाई है। विभागों की ओर से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है। कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती से तैयार की फल, सब्जियों और अनाज की प्रदर्शनी में लगाई है। निरमंड की पंचायतों के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लोकल फॉर वोकल मुहिम के तहत अपने घर में लोकल उत्पाद बनाकर प्रदर्शनी में सजाए हुए हैं और अच्छी खासी कमाई भी कर रही हैं। भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड अधिकारी रामपुर बिक्रम सिंह का कहना है कि बोर्ड की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें