रामपुर में राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
. अप्रैल में संघ सीमित को मिलेगा नया अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दी रामपुर सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित रामपुर की बैठक हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने पर कार्यकारिणी को भंग किया गया। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अध्यक्षता संघ सीमित के अध्यक्ष केडी आजाद ने की। बैठक में संघ निदेशक मंडल के सभी सदस्य और कर्मचारियों ने भाग लिया। संघ के निदेशक मंडल के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। संघ के निदेशक मंडल के चुनाव के लिए रत्न दास कश्यप ने अपना नामांकन पत्र भरा। संघ सीमित की कार्यकारिणी पांच साल के लिए गठित की जाती है। पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल अब समाप्त हो चुका है। उपमंडल के सात जोनों के अध्यक्ष अपना नामांकन दर्ज करते हैं और इनमें से ही रामपुर सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित के नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। अप्रैल के पहले सप्ताह में निदेशक मंडल की ओर से आयोजित की जाने वाली बैठक में नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। अब तक सात में से पांच जोन अध्यक्षों ने अपने नामांकन दर्ज करवाए हैं। इस मौके पर सुदामा राम मेहता, शंकर लाल, रत्न दास कश्यप, शिव सिंह ठाकुर, मदन लाल, हिम्मत सिंह नेगी और राजेंद्र नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।