रिकांगपिओ में जनगणना प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण शिविर का वीरवार को समापन हुआ। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सटीक सांख्यिकी आंकड़ों से देश का समावेशी विकास संभव होगा। उपायुक्त ने कर्मचारियों को जनगणना कार्य समयबद्ध सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे स्वस्थ समाज और लक्षित वर्ग को सामाजिक आर्थिक विकास का लाभ मिल सके। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर और जिला राजस्व अधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य जनगणना निदेशालय के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।