फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उपायुक्त ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर रिकांगपिओ स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का निर
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और लॉकिंग सिस्टम की जांच कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर ने ईवीएम स्ट्रांग रूम रिकांगपिओ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, लॉकिंग सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की जांच की।
उपायुक्त ने सुनिश्चित किया कि स्ट्रांग रूम उचित ढंग से लॉक हो और वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हों। उन्होंने सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं और उपकरणों की स्थिति का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम स्ट्रांग रूम का नियमित निरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से किया जाता है। इसके माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी या तकनीकी खराबी का समय रहते पता लगाकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर तहसीलदार (निर्वाचन) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तेजिंद्र ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें