फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुष्मांडा मंदिर पहुंचे मुकेश, लिया मां का आशीर्वाद

विज्ञापन
खेगसू में कुष्मांडा माता मंदिर की सांयकालीन आरती में भाग लेते उपमुख्यमंत्री मुकेश अगनिहोत्री। स
विज्ञापन
दलाश में बस सेवाएं बहाल करने और बस स्टैंड निर्माण के लिए स्वीकृति देने की मांग उठी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सराहन से लौटते समय दलाश पंचायत के खेगसू में निर्माणाधीन कुष्मांडा माता मंदिर का निरीक्षण किया और माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उनका स्वागत कर मंदिर निर्माण के लिए स्वीकृत बजट की दूसरी किस्त जल्द जारी करने की मांग उठाई। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने मंदिर निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसकी पहली किस्त मिल चुकी है, जबकि निर्माण कार्य पूरा करने के लिए दूसरी किस्त की आवश्यकता है। उपमुख्यमंत्री ने मंदिर कमेटी को जल्द राशि जारी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान दलाश पंचायत प्रधान आशा वर्मा ने रामपुर-लूहरी-दलाश-नित्थर बस सेवा को मोईन भेजने की व्यवस्था बंद करने की मांग की, ताकि क्षेत्र के यात्रियों को समय पर घर पहुंचने में परेशानी न हो। उन्होंने बंद पड़ी दलाश-गुंगी-लूहरी बस सेवा जल्द बहाल करने और दलाश में प्रस्तावित बस स्टैंड के निर्माण के लिए वन विभाग की स्वीकृति शीघ्र दिलाने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर आनी पंचायत समिति अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, मंदिर कमेटी प्रधान सत्येंद्र शर्मा, मंदिर ट्रस्ट उपाध्यक्ष अतुल शर्मा और पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष युपेंद्रकांत मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें