ठियोग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक। संवाद
- फोटो : credit
इतिहास विभाग ने किया कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में इतिहास विभाग ने विभागीय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन इतिहास विभाग के प्रो. प्रतिबिंब पांडे ने करवाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की मुख्य शोभा विद्यार्थी की लगाई प्रदर्शनी थी। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने भारत का इतिहास दर्शाया। इसमें प्राचीन समय में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को एकत्रित किया और उनकी जानकारी दी। इस प्रदर्शनी को देखने महाविद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी पहुंचे। प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर ने इतिहास विभाग के प्राध्यापक को इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए बधाई दी। महाविद्यालय की वरिष्ठ आचार्य डॉ. अनीता राठौर के साथ अन्य शिक्षक मौजूद रहे।