एनएच-पांच से अतिक्रमण हटाने पहुंचे विभिन्न विभाग के अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में नेशनल हाईवे-पांच पर शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजस्व विभाग, पुलिस, नगर परिषद और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान कई दुकानों का सामान भी जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क के किनारे अस्थायी और अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। एनएच पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा और अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य यातायात को सुचारु बनाना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों की सुविधा बढ़ाना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं ही सरकारी भूमि और राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा में किए गए अवैध कब्जों को हटाएं।