फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी, चढ़ी धारण, पुनन और नागाधार दुग्ध सोसायटी की पेमेंट लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से दूध की पेमेंट न मिलने के कारण दुग्ध उत्पादक परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। पशुपालकों चार महीने से दूध का भुगतान न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और मिल्कफेड की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष जताया है। ननखड़ी, चढ़ी धारण, पुनन और नागाधार दुग्ध सोसायटी की पेमेंट लटकी हुई है। पशुपालकों का कहना है कि पशुओं के चारे, दवाइयों और अन्य आवश्यक खर्चों का प्रबंध करना मुश्किल हो गया है। दुग्ध उत्पादकों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और दुग्ध समिति से भुगतान की मांग की गई लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उनका कहना है कि समय पर भुगतान न मिलने से परिवार का खर्च चलाना भी कठिन हो गया है। परिवर्तन शिक्षा एवं विकास संस्था के अध्यक्ष राजेश खूंद, रमीला देवी, किरण देवी, रेखा देवी, सुनीता, कविता, लता, सुनील, जितेंद्र कुमार, सुलक्षर, लायक राम और महेंद्र सिंह समेत अन्य पशुपालकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द बकाया भुगतान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया, तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उधर, मिल्कफेड दत्तनगर यूनिट कार्यकारी अधिकारी प्रीतम चंद ने बताया कि दुग्ध उत्पादकों को मई माह की पेमेंट हो गई है। जून माह के बिल भी बन चुके हैं। पेमेंट जल्द ही दूध उत्पादकों को मिल जाएगी। जैसे ही जुलाई माह के बिल हमारे पास पहुंचते हैं, उसके बाद जल्द ही जुलाई माह का भुगतान भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें