फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दाड़लाघाट का खतरनाक मोड़ बना हादसों का कारण, स्थानीय लोग मांग रहे सुधार

विज्ञापन
भराड़ीघाट-चमाकड़ी पुल के बीच स्थित दसेरन-ललहाणा मोड़, जहां खराब सड़क और तीखे मोड़ के कारण लगाता
विज्ञापन
भराड़ीघाट-चमाकड़ी पुल के बीच दसेरन-ललहाणा मोड़ पर हर महीने होती हैं 10-15 सड़क दुर्घटनाएं
विज्ञापन

जाम और खराब सड़क ने बढ़ाई चालकों की परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राष्ट्रीय राजमार्ग 205 (शिमला-मटौर) पर भराड़ीघाट से चमाकड़ी पुल के बीच स्थित दसेरन-ललहाणा मोड़ वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क संकरी व मोड़ तीखा होने के कारण यहां अकसर हादसे होते रहते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस मोड़ पर हर महीने लगभग 10 से 15 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसके अलावा, यहां लंबे जाम की समस्या भी आम है, जिससे वाहन चालक और आसपास के लोग घंटों फंसे रहते हैं। लोगों ने यहां पर सुरक्षा दीवार, चेतावनी संकेतक और सड़क चौड़ीकरण की मांग की है।
वाहन चालकों को सता रहा हादसे का डर
स्थानीय निवासी विनोद कंवर ने बताया कि इस मोड़ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालकों को हर समय डर बना रहता है। प्रशासन को जल्द सुधार कार्य करवाना चाहिए।
विज्ञापन

भराड़ीघाट से चमाकड़ी पुल तक ब्लैक स्पॉट
रोशन ठाकुर ने बताया कि भराड़ीघाट से चमाकड़ी पुल तक ब्लैक स्पॉट बन गया है। यहां जाम में घंटों फंसे रहना पड़ता है। यदि सड़क का विस्तार और सुरक्षा इंतजाम नहीं हुए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
गड्ढे बढ़ा रहे परेशानी
राम कृष्ण शर्मा ने बताया कि एनएचएआई केवल खानापूर्ति कर रहा है। गड्ढों के कारण छोटे वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
बरसात में हालत और खराब
पदम सिंह कंवर ने बताया कि बरसात के समय यहां स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। मोड़ पर सुरक्षा दीवार और चेतावनी संकेत भी पर्याप्त नहीं हैं। सरकार और विभाग को तुरंत इस ब्लैक स्पॉट पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन

कोट
इस ब्लैक स्पॉट का जल्द निरीक्षण किया जाएगा और आवश्यक सुधार कार्य की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
अजय बरगोटिया, रीजनल प्रबंधक,,एनएचएआई

भराड़ीघाट-चमाकड़ी पुल के बीच स्थित दसेरन-ललहाणा मोड़, जहां खराब सड़क और तीखे मोड़ के कारण लगाता

भराड़ीघाट-चमाकड़ी पुल के बीच स्थित दसेरन-ललहाणा मोड़, जहां खराब सड़क और तीखे मोड़ के कारण लगाता

भराड़ीघाट-चमाकड़ी पुल के बीच स्थित दसेरन-ललहाणा मोड़, जहां खराब सड़क और तीखे मोड़ के कारण लगाता

भराड़ीघाट-चमाकड़ी पुल के बीच स्थित दसेरन-ललहाणा मोड़, जहां खराब सड़क और तीखे मोड़ के कारण लगाता

भराड़ीघाट-चमाकड़ी पुल के बीच स्थित दसेरन-ललहाणा मोड़, जहां खराब सड़क और तीखे मोड़ के कारण लगाता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें