फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चार माह से निगम की एकमात्र बस सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल तैयार होने के बाद भी किन्फी तक नहीं पहुंच रही बस, दो पंचायतों के लोग परेशान
विज्ञापन


ज्यूरी आने-जाने के लिए छोटी गाड़ी में 500 रुपये किराया देने को ग्रामीण मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर से किन्फी रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस चार माह से अपने निर्धारित स्टेशन तक नहीं पहुंच पा रही है। गानवी पुल तैयार होने के करीब एक सप्ताह बाद भी बस का संचालन रामपुर से क्याव तक ही किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क भी अब ठीक है। इसके बावजूद बस सेवा पूरी तरह बहाल न होने से कूट और क्याव पंचायतों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
क्षेत्र के अनिल बुधेल, दिलीप, अनिल कुमार, नरेंद्र, अजय और केवल राम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कुत्तरू, कूट, खिऊंचा, रोपनी और किन्फी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को ज्यूरी आने-जाने के लिए छोटी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए एक तरफ का करीब 250 रुपये किराया चुकाना पड़ता है। ऐसे में आने-जाने पर 500 रुपये खर्च हो रहे हैं, जो गरीब और आम परिवारों के लिए भारी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से बस सेवा निर्धारित स्टेशन तक बहाल न होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों, बाजार आने-जाने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। पुल तैयार होने और सड़क मार्ग ठीक होने के बावजूद बस सेवा बहाल न होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जनप्रतिनिधियों के पास निजी वाहन होने के कारण उन्हें ग्रामीणों की परिवहन संबंधी समस्याओं का वास्तविक एहसास नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और निगम प्रबंधन से बस सेवा जल्द किन्फी तक बहाल करने की मांग की है, ताकि दोनों पंचायतों के लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें