फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरपारा में सड़क का काम लटका, स्वास्थ्य और शिक्षा की हालत दयनीय

विज्ञापन
सरपारा पंचायत के जनप्रति​नि​धि और सेवानिवृत कर्मचारी संघ मंत्री विक्रमादित्य से मिलते हुए।  स्त
विज्ञापन
जनप्रतिधियों ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक नंदलाल से शिमला में की मुलाकात
विज्ञापन

सरपारा कैंची से लेकर चाचाल नाला तक ठेकेदार ने शुरू नहीं किया सड़क का काम
सरपारा से लबाना-सदाना सड़क को प्रशासनिक मंजूरी न मिलने से लटका काम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सरपारा पंचायत के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क की हालत दयनीय है। सरपारा क्षेत्र में आयुर्वेदिक अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। लोगों को उपचार के लिए 40 किलाेमीटर दूर महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर में जाना पड़ रहा है। स्कूलों में अध्यापकों की कमी होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इन सभी समस्याओं को लेकर सरपारा पंचायत के प्रधान मोहन कपाटिया की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ सरपारा ने लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक नंद लाल से शिमला में मुलाकात की और पंचायत की समस्याओं से अवगत करवाया। सरपारा पंचायत के प्रधान मोहन कपाटिया और सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारी रामानंद कपाटिया ने बताया कि सरपारा कैंची से लेकर चाचाल नाला तक सड़क का काम अभी तक ठेकेदार ने शुरू नहीं किया है। इसके अलावा सरपारा से लेकर लबाना-सदाना सड़क को प्रशासनिक मंजूरी न मिलने से सड़क का निर्माण लटका हुआ है। इस मामले को मंत्री विक्रमादित्य के समक्ष उठाया है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आश्वसन दिया है कि जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा सरपारा पंचायत के स्कूलों में शिक्षकों की कमी, आयुर्वेदिक अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी को लेकर विधायक नंद से मिले। विधायक नंद लाल ने आश्वासन दिया है कि जल्द इन रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा विधायक नंद लाल ने कहा कि इन समस्या को लेकर अप्रैल में सरपारा पंचायत का दौरा करेंगे और आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत राशि भेंट करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें