फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्पीति के हंसा में मनाया स्नो फेस्टिवल

विज्ञापन
काज़ा उपमंडल के अंतर्गत लोसर पंचायत में स्नो फेस्टिवल में स्कूल के बच्चे पोस्टरों के माध्यम से
विज्ञापन
कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त शिखा ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)। काजा उपमंडल की लोसर पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हंसा में मंगलवार को स्नो फेस्टिवल मनाया गया। कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त स्पीति शिखा ने छोस्तेन के पास दीप प्रज्वलित कर स्नो फेस्टिवल का शुभांरभ किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अंशुल भी विशेष अतिथि मौजूद रहे। कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त स्पीति शिखा ने कहा कि स्नो फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र की प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना और युवाओं व पर्यटकों को इससे रू-ब-रू करवाना है। स्पीति की संस्कृति की देश में भी अपनी अलग पहचान है। इससे कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त शिखा ने बर्फ से निर्मित गुफा, कीह गोंपा, विभिन्न विभागों और ग्रामीणों की लगाई प्रदर्शनी और स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने प्राचीन बर्तनों, वस्तुओं, परंपरागत पोशाकों, आभूषणों और पुश्तैनी कृषि उपकरणों के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस अवसर पर लोसर पंचायत सहित क्याटो, हंसा, चिचोंग और क्यामो के महिला मंडलों, युवक मंडलों और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हंसा के बच्चों ने नशा मुक्त भारत थीम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्पीति को नशा मुक्त करने का संदेश दिया। इस अवसर पर टीएसी सदस्य वीर भगत, जिला परिषद सदस्य छेरिगं सनडूप, लोसर पंचायत के प्रधान रिंगचेन डोलमा, स्थानीय लोग सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-0-

काज़ा उपमंडल के अंतर्गत लोसर पंचायत में स्नो फेस्टिवल में स्कूल के बच्चे पोस्टरों के माध्यम से

काज़ा उपमंडल के अंतर्गत लोसर पंचायत में स्नो फेस्टिवल में स्कूल के बच्चे पोस्टरों के माध्यम से

काज़ा उपमंडल के अंतर्गत लोसर पंचायत में स्नो फेस्टिवल में स्कूल के बच्चे पोस्टरों के माध्यम से

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें