फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिश्लाधार की चर्चित सीट से प्रधान पद के लिए दूनी चंद 24 मतों से जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
कराना-1 पंचायत में उपप्रधान पद पर मुकाबला रहा काफी रोचक, प्रवेश शर्मा एक मत के अंतर से विजेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
आनी (कुल्लू)। विकास खंड आनी में 13 पंचायतों में दूसरे चरण का चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। देर रात तक सभी पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य के परिणाम घोषित किए गए। दूसरे चरण में कुल 84.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कमांद पंचायत से देवेंद्र कुमार सर्वाधिक 430 मतों के अंतर से प्रधान पद के लिए विजेता घोषित हुए। बिश्लाधार पंचायत की चर्चित सीट से प्रधान पद के लिए दूनी चंद 24 मतों से विजेता बने। कराना-1 पंचायत में उपप्रधान पद पर मुकाबला काफी रोचक रहा और प्रवेश शर्मा एक मत के अंतर से विजेता बने। बीडीसी और जिला परिषद की मतपेटियों को पूर्ण सुरक्षा के साथ राजकीय महाविद्यालय आनी स्ट्रॉन्ग रूम में स्थापित कर लिया गया है। निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने कहा कि अंतिम चरण के लिए 30 मई को सुबह 7.00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक कुल बारह पंचायतों लगौटी, कोटासेरी, बखनाओ, रोपा, तलूणा, कुंगश, बटाला, देउठी, शिल्ली, बेहना, नम्होंग और आनी के सभी 66 वार्डों में चुनाव होगा। सभी 66 पोलिंग पार्टियां दूसरे चरण के लिए निर्धारित मतदान केंद्र पर सकुशल पहुंच चुकी हैं। मतदान के लिए मतदान कक्ष तैयार कर दिए गए हैं। दूसरे चरण में कुल 16334 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। दूसरे चरण में ग्राम पंचायत बखनाओ में सर्वाधिक 2014 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 30 मई को अपराह्न 3:00 बजे मतदान समाप्ति के पश्चात ग्राम पंचायत के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य की मतगणना ग्राम पंचायत के निर्धारित स्थल पर की जाएगी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य की मतगणना 31 मई को राजकीय महाविद्यालय आनी (हरिपुर ) में होगी। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के बैलट बॉक्स को मतदान के तुरंत बाद समुचित सुरक्षा के साथ सेक्टर अधिकारियों की ओर से मतदान केंद्रों से राजकीय महाविद्यालय आनी (हरिपुर) लाया जाएगा। किसी सूचना एवं शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01904-299014 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें