फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मंगवानी में देवता किलबालू के मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा, लोगों ने लिया आर्शिवाद

विज्ञापन
मंगवानी गांव में देवताओं का आ​र्शिवाद लेते विधायक मोहन लाल ब्राक्टा। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। उपतहसील जांगला के मंगवानी गांव में देवता किलबालू के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को संपन्न हो गई। कार्यक्रम में रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। नवनिर्मित मंदिर की सोमवार को पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पूरा दिन लोग ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य करते रहे। रणसर क्षेत्र के गांव मंगवानी में रविवार को देर रात को देवता साहिब बद्री नारायण किल्बा किन्नौर के मंगवानी पहुंचे। सोमवार को शिखा पूजन की मुख्य रस्म निभाई गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देवता साहिब शालू महाराज कुलगांव, देवता साहिब नाग महाराज बख़ोली, देवता साहिब किलवालू महाराज बड़ियारा और देवता साहिब किलवालू महाराज मंगवानी उपस्थित रहे। इस दौरान पूरे क्षेत्र की महिलाओं ने देवताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया।

मंगवानी गांव में देवताओं का आर्शिवाद लेते विधायक मोहन लाल ब्राक्टा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें