फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कांग्रेस ने नेरवा में केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली रैली

विज्ञापन
नेरवा में रेली निकालते कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चौहान के नेतृत्व में सोमवार को नेरवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में रैली निकाली। यह रैली डूंडी माता मंदिर से शुरू होकर नेरवा बाजार से होते हुए पुलिस थाना नेरवा तक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक, राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और दिल्ली में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। रैली में हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस धर्म के नाम पर राजनीति में विश्वास नहीं करती। कांग्रेस देशवासियों की धार्मिक आस्था का सम्मान करती है। शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोगों की आस्था से जुड़े मामलों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं हैं। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले की भी आलोचना की। दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को भी उन्होंने गलत बताया। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इन मुद्दों को घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचाएंगे। रैली में चौपाल जोन कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत डोगरा, नेरवा जोन अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान और कुपवी जोन अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिनेश राणा, चंपा जस्टा, पार्षद सत्या मधाइक, दिनेश घुंटा, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बलबीर रचाइक आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें