फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज के जनजातीय छात्रावास की हालत दयनीय

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज के जनजातीय छात्रावास की हालत दयनीय
विज्ञापन
बॉयज हॉस्टल में छत से टपक रहा पानी, सीलन की समस्या बढ़ी
विज्ञापन

भवन की छत पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से पेश आ रही समस्या
छात्रावास के खस्ताहाल से छात्रों को पेश आ रही दिक्कतें
मंत्री के निरीक्षण के बाद भी खस्ताहाल छात्रावास के नहीं सुधरे हालात

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में जनजातीय छात्रावास खस्ताहालत में है। छात्रावास के भवन की छत पर पानी की उचित निकासी व्यवस्था न होने के कारण कमरों में सीलन की समस्या बढ़ रही है। खस्ताहाल छात्रावास में रह रहे छात्रों को समस्या पेश आ रही है। हालांकि, बीते दिनों कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने भी छात्रावास का निरीक्षण किया था। रामपुर महाविद्यालय में शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी समेत अन्य जिलों के छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। छात्रों की उचित सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में ही छात्रावास का निर्माण किया है, लेकिन कई महीने से छात्रावास की खस्ताहाल है। छात्रावास के कई कमरों में सीलन की समस्या सामने आ रही है। इसका मुख्य कारण ट्राइबल हॉस्टल की छत पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होना है। बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ रही है। छत का पानी रिसने से कमरों में सीलन की समस्या बढ़ रही है और छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रावास में 70 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से 50 सीटों में छात्रों ने दाखिला ले लिया है। ऐसे में यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आगामी समस्या में छात्रों की समस्या और ज्यादा बढ़ जाएगी। छात्रों को हॉस्टल में रहने और पढ़ने की समस्या से दो चार होना पड़ेगा। छात्रों से प्रशासन से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है, ताकि राहत मिल सके। उधर, कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने बताया कि छात्रावास को सुधारने के लिए बजट का प्रावधान किया जा रहा है। जल्द ही छात्रावास को सुधारा जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

रामपुर कॉलेज के जनजातीय छात्रावास की हालत दयनीय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें