भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर में आम आदमी पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत जिले के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। आदमी पार्टी के किन्नौर जिला अध्यक्ष मनीष नेगी ने कहा कि किन्नौर के कुछ पुराने और प्रमुख प्रारंभिक विद्यालयों का दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन विद्यालयों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। इनमें प्रारंभिक स्कूल कल्पा, चगांव मिडिल स्कूल, प्राइमरी स्कूल जोनागे, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला चोलिंग और कई विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। पार्टी मांग करती है कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार किन्नौर जिले के सरकारी स्कूलों की स्थिति में शीघ्र सुधार लाए और शिक्षा को प्राथमिकता दे।