रोहड़ू। संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू ने बाड़ीधार पंचायत की एक असहाय महिला को आर्थिक मदद दी है। महिला के पति को पैरालिसिस हो गया है। इस कारण उसे रोहड़ू से शिमला रेफर किया गया है। उपचार के लिए समिति ने महिला को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि महिला की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। समिति ने तुरंत पहल करते हुए सहायता राशि उपलब्ध करवाई। इस मौके पर समिति के सहसचिव संजू डंडा, रामेश्वर कश्यप, प्रीतम ब्राकटा व बिट्टू सुमन उपस्थित रहे।