फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने सब जेल कल्पा का किया निरीक्षण

विज्ञापन
राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश चंद्र भूषण सब जेल का निरीक्षण करते हुए। स्रोत :
विज्ञापन
बोले, कैदी उपलब्ध करवाए वकील से संतुष्ट नहीं तो ले सकते हैं दूसरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश चंद्र भूषण बरोवालिया ने शनिवार को रिकांगपिओ स्थित सब जेल कल्पा का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों को प्राप्त होने वाले अधिकारों की स्थिति का जायजा लिया।
न्यायाधीश चंद्र भूषण बरोवालिया ने उपस्थित अधिकारियों से कैदियों को मिलने वाले भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कैदियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कैदियों को बताया कि यदि किसी को उपलब्ध करवाए गए वकील से संतुष्टि नहीं होती है, तो वह अपने केस के लिए दूसरा वकील ले सकता है। इसके लिए किसी प्रकार की राशि देने की आवश्यकता नहीं होती। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार आयोग संदीप भारद्वाज, उपमंडलाधिकारी कल्पा एवं जेल अधीक्षक अमित कल्थाइक, सहायक अधीक्षक जेल लाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें