फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बस की ब्रेक फेल, चालक ने हिम्मत दिखा बचा लीं 65 यात्रियों की जान

Sat, 06 May 2023 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
रोहड़ू में बड़ा हादसे का शिकार होने से बाल बाल बची निगम की बस।
विज्ञापन
रोहड़ू। हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो के चालक शेर सिंह ने संयम और हिम्मत के बूते करीब 65 सवारियों की जान बचा ली। शनिवार को सवारियों से खचाखच भरी बस (एचपी 63 वी 6255)की अचानक शिकड़ी पुल के पास ब्रेक फेल हो गई।
विज्ञापन

बस झाल्टू गांव से सुबह 8:15 बजे रूंडा और मेहरा होकर रोहड़ू की तरफ आ रही थी। इस दौरान शिकड़ी पुल से महज 50 मीटर पहले ही एचआरटीसी की दूसरी बस को पास देते समय ब्रेक फेल हो गई। बस का अगला एक टायर सड़क से बाहर हो गया लेकिन चालक ने सूझबूझ और संयम दिखाकर बस रोक दी।
इससे सवारियों में अफरा तफरी मच गई। बस रुकने के बाद सवारियों को एक-एक कर बस से उतार लिया गया। इसके बाद सभी यात्री अपने गंतव्यों की ओर पैदल ही चले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बस नहीं रुकती तो करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर सकती थी। इससे जानमाल का भी नुकसान होता। चालक ने बड़ी होशियारी से बस रोक दी। बस को निकाल लिया गया है।
विज्ञापन


बस चालक की संयम और होशियारी से यह हादसा टला है। पूरी टीम के साथ जाकर बस को वहां से निकाल दिया है। सभी चालकों को गति पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-राजेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें