फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: करोड़ों के बस अड्डे की कैंटीन में लटका ताला

Sat, 06 May 2023 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
सांगला बस स्टैंड।
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले की सांगला वैली में प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर बस अड्डे का निर्माण तो कर दिया, लेकिन यहां पहुंचने वाले पयर्टकों, यात्रियों और चालकों-परिचालकों को सुविधाएं मुहैया करवाना भूल गई।
विज्ञापन

दो मंजिला बस अड्डे के भवन में दुकानों सहित कैंटीन का निर्माण किया गया है। कैंटीन को 2020 में निगम ने अलॉट भी किया था, लेकिन करीब दो माह ही संचालक ने कैंटीन खोली। अब कैंटीन बंद पड़ी हुई है। यहां आने वाले पर्यटकों, निगम कर्मियों और यात्रियों को चाय और भोजन के लिए बाजार का रुख करना पड़ रहा है।
पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक सितंबर 2016 को पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने बस अड्डा भवन का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

बस अड्डे के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई। 2020 में सिर्फ दो माह तक ही कैंटीन सुचारू रही और उसके बाद बंद हो गई। इसके चलते चालक-परिचालक और यात्रियों सहित सांगला वैली की खूबसूरती निहारने पहुंचने वाले पर्यटकों को खानपान के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा कल्पा मंडल अध्यक्ष प्रविंदर सिंह नेगी, प्रधान चांसू पंचायत बीरबल लोक्टस, उपप्रधान कामरू विजेंद्र नेगी, देव सांकी नेगी, मनोहर देवी नेगी, प्रदीप नेगी, खजान सिंह नेगी आदि ने सरकार, जिला प्रशासन और परिवहन निगम प्रबंधन से कैंटीन शुरू करने की मांग उठाई है।
उधर, पथ परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने कहा कि बस अड्डे की कैंटीन के आबंटन को लेकर समय-समय पर निगम के अधिकारियों के साथ पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बस अड्डे में कैंटीन खुलेगी और लोगों को इसका लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें