संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। दुर्घटना के 9 दिन बाद लापता युवक का शव पांवटा के पास यमुना नदी से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पहचान के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 30 जुलाई को नेरवा-विकास नगर मार्ग पर उत्तराखंड के खखताड़ गांव के पास पिकअप वाहन चालक समेत टौंस नदी में जा गिरा थी। इस दुर्घटना में वाहन चालक नेरवा के कीमा चंद्रवली निवासी आरिश पुत्र पुत्र शेर मोहम्मद लापता था। कई दिनों तक एसडीआरएफ की टीम ने टौंस में तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। अब यमुना नदी में एक शव को बहता देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना पांवटा पुलिस को दी। पुलिस ने शव नदी से निकाला। उसकी पहचान के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पानी में शव गल चुका था। संवाद