विद्युत कर्मचारी स्टेट फ्रंट ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू)। विद्युत मंडल स्टेट फ्रंट इकाई आनी ने सोमवार को प्रेस वार्ता की। इकाई ने स्टेट फ्रंट के कन्वीनर और को-कन्वीनर पर बोर्ड प्रबंधन की ओर से लगाई चार्ज शीट को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। हिमाचल प्रदेश स्टेट्स इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कर्मचारी यूनियन के राज्य मुख्य संगठन सचिव झाबे राम शर्मा ने कहा कि स्टेट फ्रंट के कन्वीनर व को-कन्वीनर पर लगाई चार्ज शीट को गलत है। उन्होंने बोर्ड कर्मचारियों के हितों की बात रखते हुए कहा कि सरकार बोर्ड में युक्तिकरण की नीति को बंद करे और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए कोई स्थायी नीति बनाई जाए। इस अवसर पर इंजीनियर एसोसिएशन से कनिष्ठ अभियंता ई. राजेश वर्मा, रघुबीर सिंह भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तनुज शर्मा, उपाध्यक्ष गंगा राम व अन्य मौजूद रहे।