पद्म छात्र स्कूल रामपुर में बास्केटबाल कोर्ट को दूरूस्त करते मजदूर
नगर परिषद जल्द छह लाख से कर रहा कायाकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री पदम छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के बास्केटबाल कोर्ट को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है। वर्षों से खस्ताहाल बास्केटबॉल कोर्ट को सुधारने की मांग चली आ रही थी। अब नगर परिषद ने कोर्ट को छह लाख रुपये की लागत से संवारने का काम शुरू कर दिया है। कोर्ट में रोजाना सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास करने आते है, लेकिन खस्ताहाल कोर्ट के कारण कई दिक्कतें आती हैं। यह कोर्ट जगह-जगह गड्ढे पड़ने से पूरी तरह खराब हो चुका है। इससे बास्केटबाल का अभ्यास करते समय छात्रों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। कोर्ट की हालत सुधरने से शहर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। नगर परिषद रामपुर के एसडीओ अमित गौतम ने कहा कि पदम छात्र स्कूल रामपुर के बास्केटबॉल कोर्ट को तीन माह के अंदर संवार दिया जाएगा।