फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
ठारू स्कूल में कार्यक्रम पेश करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठारू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने मेहनत और अनुशासन के महत्व पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठारू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में समाजसेवी सैयद अली जावेद जैदी ने मुख्य अतिथि और खंड शिक्षा अधिकारी ननखड़ी शुर्म लाल मेहता ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भाषण, कविता पाठ और लोकनृत्य समेत विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सैयद अली जावेद जैदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन, एकाग्रता और लगन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से विद्यार्थी जीवन में अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। समारोह में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चढ़ी डारण के प्रधानाचार्य संजय सांभा, शिक्षक रामेश्वर खाची, महेंद्र ठाकुर, रीता मेहता, मीनाक्षी, श्याम ठाकुर, सेन, ललित मेहता, मोहन खाची, देविंदर मेहता और संजीव मेहता सहित महिला मंडल की महिलाओं सहित अन्य मौजूद रहे।

ठारू स्कूल में कार्यक्रम पेश करते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें