फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, 53 बोरी कचरा किया एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चगांव में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने गांव में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने गांव के विभिन्न रास्तों, सार्वजनिक स्थलों और नालियों की सफाई कर करीब 53 बोरी कचरा एकत्रित किया। स्वयंसेवियों ने एकत्रित कचरे का उचित तरीके से निस्तारण भी किया। युवाओं के इस श्रमदान और सेवा भाव को देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने उनकी सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव को स्वच्छ बनाने के साथ ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी शिविर के दौरान अनुशासन और सेवा भावना के साथ सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें