फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक प्रतिशत रॉयल्टी राशि और प्रदूषण के मुआवजे को तरस रहे 15/20 क्षेत्र के प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
. रामपुर परियोजना के प्रभावित पांच साल से झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

. प्रभावितों में परियोजना और सरकार के खिलाफ भारी रोष
. जन कल्याण समिति ने उपायुक्त कुल्लू को भेजा मांगपत्र
. चेताया-शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 10 पंचायतों के ग्रामीण करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर परियोजना से प्रभावित पंचायतों के ग्रामीण कई साल से एक प्रतिशत रॉयल्टी राशि और प्रदूषण के मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहे हैं। करीब पांच साल से प्रभावित समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकार, प्रशासन और न ही परियोजना प्रबंधन समस्या का समाधान कर रहे हैं। प्रभावितों में परियोजना के खिलाफ भारी रोष है। जन कल्याण समिति ने उपायुक्त कुल्लू को मांगपत्र भेजकर शीघ्र समस्या का समाधान मांगा है। साथ ही चेताया है कि यदि जल्द समस्याएं नहीं सुलझीं, तो 10 पंचायतों के ग्रामीण प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जन कल्याण समिति के अध्यक्ष चंदे राम, उपाध्यक्ष तुलसी राम, सचिव अमर सिंह, मान सिंह, किरत राम और मान दास समेत अन्य प्रभावितों ने कहा कि चाटी, कुशवा के 29 लोगों के खाते में एक प्रतिशत रॉयल्टी राशि के अभी तक 4 किस्तों में से केवल एक ही किस्त के पैसे मिले हैं। तीन किस्तों का बकाया अभी बाकी है। 101 लोगों को सूखाग्रस्त और प्रदूषण का पैसा नहीं मिला है। इनके खाते नंबर, आधार कार्ड और आईएफएससी कोड गलत लिखे हैं। इस कारण इनका पैसा एसडीएम निरमंड के पास खाते में जमा हैं। समिति ने एसडीएम निरमंड से जल्द पैसे जारी करने की मांग उठाई है। समिति ने जिला प्रशासन से दो साल की विद्युत उत्पादन की एक प्रतिशत राशि जल्द जारी करने और चार साल से लंबित राशि का भुगतान ब्याज समेत देने की गुहार लगाई है। समिति ने चेताया है कि यदि अप्रैल तक एक प्रतिशत रॉयल्टी राशि और प्रदूषण के मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें