काजा (लाहौल-स्पीति)। पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने उपमंडल मुख्यालय काजा में चुनाव कंट्रोल रूम स्थापित किया है। उपमंडल प्रशासन ने कंट्रोल रूम के लिए विशेष संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। इनके माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। दूरभाष नंबर 01906-299030 और मोबाइल नंबर 89880-21777 है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) स्पीति शिखा सिमतिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में यहां कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना है।