फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन में जमा करवाएं हथियार : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पंचायतों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि रामपुर उपमंडल के सभी लाइसेंसी हथियार धारक अपने लाइसेंसी हथियार, गोला-बारूद सहित (यदि कोई हो), निकटतम पुलिस स्टेशन या नामित हथियार डिपो/पुलिस स्टेशन में जमा करवा दें। उन्होंने निर्देश जारी किए हैं कि 5 मई तक अपने हथियार जमा करवाएं। आदेश का पालन न करने पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें