फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 15 अगस्त को उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
आनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह
विज्ञापन
. प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां की शुरू
विज्ञापन


. एसडीएम ने बरसात से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश भी किए जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। सभी विभाग तैयारियां समय पर पूरी करें। एसडीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से उन अधिकारियों, कर्मचारियों और समाजसेवियों की सूची तैयार कर प्रशासन को भेजें, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र या समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ऐसे लोगों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। बैठक में बरसात के मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन और जनस्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। बीएमओ डॉ. भागवत मेहता ने लोगों से जलजनित रोगों और पीलिया से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में हमेशा पानी उबालकर पीना चाहिए और किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। बैठक में पंचायत समिति अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, आनी पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद चंदेल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील मियां, पुलिस उपाधीक्षक राजीव मेहता, नायब तहसीलदार मोती राम चौहान, थाना प्रभारी इशांत सैन, एसईबीपीओ विनोद कटोच, एसएमएस उद्यान बलवीर चौहान, एसएमएस कृषि निका राम, सहायक अभियंता ज्ञान भारती, प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर, प्रधानाचार्य डॉ. डीआर ठाकुर, कुंदन शर्मा और सीडीपीओ नैना देवी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें