रात को मकड़ोली के पास हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर के मकड़ोली के पास वीरवार देर रात को एक कार खाई में गिर गई। हादसे में युवा दंपती की मौत हो गई। पति-पत्नी कार में जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे थे। रास्ते में कार खाई में जा गिरी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। यह हादसा वीरवार रात को करीब 11:30 बजे हुआ। रामपुर तहसील के डंसा, गांव गांव भावड़ (कशोग) निवासी 36 वर्षीय प्यारे लाल पुत्र जिउ राम और इनकी पत्नी 32 वर्षीय सुनीता वीरवार शाम को मकड़ोली गांव में धर्म भाई की लड़की के जन्मदिन पार्टी में गए थे। पार्टी के बाद रात को प्यारे लाल और सुनीता अपनी ऑल्टो कार में घर के लिए निकल गए। करीब 150 मीटर दूर पहुंचते ही कार खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के गिरने की आवाज दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने घायल दंपती को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद दोनों को खनेरी अस्पताल उपचार के लिए ले पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही दोनों ने दम तोड़ दिया। रामपुर थाना पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया।
रामपुर के मकड़ोली में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। संवाद