फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चलती कार और स्कूटी पर गिरा पेड़, चार घायल

विज्ञापन
सनैल कुड्डू के बीच चलकी कार पर गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर मुंगरा में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर मुंगरा में चलती कार और स्कूटी पर एक पेड़ के गिर गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। कार में सवार दो लोग सनैल से कुडड़ू की ओर जा रहे थे। सोमवार दोपहर कुड्डू पहुंचने से पहले मुंगरा के पास अचानक कार पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार दो लोग भी पेड़ की चपेट में आ गए। ये भी घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार जंगल में आग लगने के बाद चीड़ के अधजले पेड़ों से लगातार खतरा बना हुआ है। सोमवार को भी जो पेड़ वाहनोंं पर गिरा, वह भी अधजला था। इस घटना की सूचना लोगों ने उपमंडल प्रशासन जुब्बल को दी है। इससे कुछ समय के लिए सड़क भी बाधित रही। जुब्बल के एसडीएम गुरमीत नेगी ने कहा कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके के पटवारी को इसकी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें