अदालत ने आरोपी को जेल भेजा, कोटखाई पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। चेक बाउंस के सात साल पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को कोटखाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोटखाई के बगैन गांव के अनिल भारोटा पर साल 2019 में चेक बाउंस को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच पूरी होने पर चालान अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी अनिल को हाजिर होने के लिए समन और वारंट जारी किए, लेकिन वह लगातार गैर हाजिर रहा। इस पर अदानत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए गए। आदेशानुसार आरोपी को उप जेल कैथू में भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले और न्यायालय से बचने का प्रयास करने वाले आरोपियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।