फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शोभायात्रा के साथ कुंगश में 20 आषाढ़ मेला शुरू

विज्ञापन
कुंगश में एतिहासिक 20 आषाढ़ मेले में पहुंचे देवता। संवाद
विज्ञापन
चार दिन तक होगा आयोजन, मिल्क फेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

50 हजार रुपये दी सहयोग राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। कुंगश पंचायत में ऐतिहासिक 20 आषाढ़ मेले का शनिवार को धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुभारंभ हुआ। मेला 7 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मेले का आयोजन तीन के बजाय चार दिनों तक किया जा रहा है।
मिल्क फेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने मेले के आयोजन के लिए 50 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
विज्ञापन

ठाकुर ने घोषणा की कि कुंगश स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। मेले की शुरुआत आराध्य देवता श्री पनेऊई नाग कुंगशी महादेव तथा विनणी महादेव (लोमश ऋषि) के भव्य आगमन और शोभायात्रा के साथ हुई। देव परंपरा के अनुरूप श्रद्धालुओं ने देवताओं का स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।
शुभारंभ समारोह में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सरस्वती विद्या मंदिर और जेपीएन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न महिला मंडलों की कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। मेला समिति की अध्यक्ष सीमा देवी और उपाध्यक्ष लच्छी राम ने मुख्य अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
विज्ञापन

मेले का समापन 7 जुलाई को प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा बॉयज और स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर व्यापारी गिरीश शर्मा और नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शुभारंभ समारोह में पंचायत समिति अध्यक्ष सतपाल, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें