फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: थरोला ने जीती क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नवयुवक मंडल गुजांदली की ओर से आयोजित ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नवयुवक मंडल गुजांदली की ओर से आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। ग्रीन पार्क स्टेडियम देवरीघाट में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 64 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला थरोला टीम और झड़ग टीम के बीच हुआ। इसमें टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए थरोला टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 63 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झड़ग की टीम 56 रनों पर ढेर हो गई। थरोला ने झड़ग को सात विकेटों से पराजित किया। विजेता टीम को विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये और उपविजेवा टीम को 55 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार से रूप में दी गई। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें