फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कबड्डी में दलाश और खो-खो में कुंगश ने मारी बाजी

विज्ञापन
दलाश में आयोजिता खेलकूद प्रतियोगिता में जीत के लिए जोर आजमाईश करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
दलाश में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

विधायक लोकेंद्र ने विजेता प्रतिभागियों को नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर दलाश में 35वीं संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता रही टीमों के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कबड्डी प्रतियोगिता के छात्र शिशु वर्ग में दलाश स्कूल ने पहले स्थान पर बाजी मारी। आनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। बाल वर्ग में आनी प्रथम और नित्थर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। किशोर वर्ग में निरमंड प्रथम और नित्थर द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में छात्रा शिशु वर्ग में दलाश ने पहला, कुंगश ने दूसरा स्थान हासिल किया। बाल वर्ग में दलाश प्रथम और निरमंड द्वितीय रहा। किशोर वर्ग में आनी प्रथम और नित्थर द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता के छात्र शिशु वर्ग में कुंगश ने पहला, कराणा ने दूसरा स्थान हासिल किया। बाल वर्ग में दलाश प्रथम व कुंगश द्वितीय रहा। किशोर वर्ग में कुंगश प्रथम और आनी द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में छात्रा शिशु वर्ग में कुंगश प्रथम और कराणा द्वितीय रहा। बाल वर्ग में कुंगश ने पहला और दलाश ने दूसरा स्थान हासिल किया। किशोर वर्ग में कुंगश प्रथम स्थान पर रहा। वॉलीबाल के छात्र बाल वर्ग में आनी प्रथम व कुंगश द्वितीय रहा। किशोर वर्ग में नित्थर प्रथम और कुंगश द्वितीय स्थान पर रहा। वॉलीबाल के छात्रा बाल वर्ग में आनी प्रथम रहा। किशोर वर्ग में आनी प्रथम और कुंगश द्वितीय स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में कुंगश प्रथम, चवाई द्वितीय स्थान पर रहा। बाल वर्ग में नित्थर प्रथम और कुंगश द्वितीय स्थान पर रहा। लोकनृत्य में कुंगश ने पहला और आनी द्वितीय स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद जीवन का एक अनिवार्य अंग है। खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर दलाश भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की वर्मा, दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, उपप्रधान सोहनी राम राठी, प्रधानाचार्य दलीप वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

दलाश में आयोजिता खेलकूद प्रतियोगिता में जीत के लिए जोर आजमाईश करते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें