रिकांगपिओ महाविद्यालय में डाक विभाग की योजनाओं बारे किया जागरूक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में भारतीय डाक विभाग ने न्यू इंशिवेटिव सेल के संयुक्त तत्वाधान में जागरुकता शिविर लगाया। शिविर में डाक चोपाल (बचत एवं बीमा योजनाएं) विषय पर जानकारी दी गई। कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। दिनेश मेहता विशेष स्रोत के रूप में पहुंचे और बचत बैंक और बीमा योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सिजू ने पोस्टल बैंक के लाभ और उससे संबंधित विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। दोनों स्रोत व्यक्तियों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उदाहरण सहित उत्तर भी दिए। प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रो. धर्म कीर्ति नेगी, दिनेश मेहता, तारा चंद और अनिरुद्ध सहित अन्य मौजूद रहे।