एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते भाजपा मंडल जुब्बल नावर कोटखाई के कार्यकर्ता
भाजपा मंडल जुब्बल नावर कोटखाई ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भाजपा मंडल जुब्बल नावर कोटखाई ने सेब विपणन में पेश आ रही दिक्कतों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम कोटखाई के माध्यम से राज्यपाल को भेजा। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा ने विभिन्न मांगों को उठाया। भाजपा मंडल ने मांग उठाई कि सब्जी मंडियों में गढ़ के हिसाब से सेब बेचा जाए। हिमाचल की मंडियों में दर लगाकर छोटे आकार के सेब के दामों में कटौती की जा रही है। वहीं प्रदेश के बाहर की मंडियों में सेब गड़ के हिसाब से बिक रहा है। जिन बागवानों के पास बीते वर्ष का टेलिस्कोपिक कार्टन बचा है। उन्हें कार्टन को इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए। उद्यान केंद्रों पर बागवानों को फफूंदीनाशक व माईटीसाइट दवाइयां उपलब्ध करवाई जाए। पूरे वर्ष बागवानों को उद्यान केंद्रों से दवाइयां नहीं मिली। इस कारण बागवानों को निजी दुकानों से ऊंचे दामों पर दवाइयां लेनी पड़ी। भाजपा मंडल ने आग्रह किया कि बागवानों की समस्याओं का शीघ्र से शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो भाजपा मंडल को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रविंद्र चौहान, जगदीश चौहान, यश्वीर जस्टा, रविंद्र घड़ेइक, सुभाष शर्मा, केशव झीना, बृज लाल चौहान, प्रकाश भीमटा, दलीप चौहान, राजश पुरटा, श्याम सुख सावंत, रोशन लाल कजोलटा, राजेश चौहान भी उपस्थित रहे।