फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में प्रवेश प्रक्रिया में सहायता के लिए लगाया हेल्प डेस्क

विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में विद्यार्थी परिषद एडमिशन हेल्प डेस्क लगाते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ( किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों के एडमिशन में सहायता करने के लिए ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ परिसर में प्रवेश सहायता केंद्र एडमिशन हेल्प डेस्क लगाया है, ताकि विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश लेने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। परिषद इकाई अध्यक्ष अरमान ठाकुर और इकाई मंत्री ईश्वर नेगी ने बताया कि रिकांगपिओ महाविद्यालय में तीन जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रवेश प्रक्रिया बिना विलंब शुल्क के 15 जुलाई तक चलेगी । उन्होंने यह भी बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान नए विद्यार्थियों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए विद्यार्थी परिषद द्वारा परिसर में प्रवेश सहायता केंद्र लगाया गया है, जहां परिषद के कार्यकर्ता नए विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया में सहायता करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि अगर किसी विद्यार्थी को प्रवेश लेने में मुश्किल आ रही है, तो वे महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थी परिषद के लगाए हेल्प डेस्क से सहायता लें। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों की सहायता के लिए तत्पर रहने वाला छात्र संगठन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें