महांसघ की लंबित मांगों को जल्द पूरा करें सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ तहसील इकाई रामपुर की बैठक अध्यक्ष ज्योति प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया और नई कार्यकारिणी गठित करने का फैसला लिया गया। बैठक में राजेश झाई को सर्वसम्मति से संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ इकाई रामपुर की कमान सौंपी गई। संदीप ठाकुर को उपाध्यक्ष, अंकुश ठाकुर को महासचिव, हेमंत बेष्टू और शिव कुमार को प्रेस सचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का आभार जताया। नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ने कहा कि पटवारी एवं कानूनगो को जो भी समस्याएं पेश आ रही हैं, उन्हें प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार पद में कानूनगो का कोटा बढ़ाने, पिछले कई माह से लटके मेडिकल भत्तों को जारी करने, सेवानिवृत्त कानूनगो को हटाने और पटवारी कानूनगो को मिलने वाले भत्ते, जो पिछले 40 वर्षों से नहीं बढ़े हैं, उन्हें बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, प्रदेश सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई गई। इस मौके पर गिरधर शर्मा, चंद्र, शिव कुमार, कैलाश कॉल, अरुण नेगी, लोकराज, रीता के्रट, बबीता और रोहिला सहित अन्य मौजूद रहे।