फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीखंड महादेव यात्रा : टेंट हटाए गए, कारोबारियों ने फिर शुरू करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने यात्रा मार्ग से सभी अस्थायी टेंट और ढांचे हटाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। श्रीखंड महादेव यात्रा मार्ग से अस्थायी टेंट हटा दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से यह कार्रवाई की है। हालांकि, टेंट कारोबारियों ने यात्रा को फिर से शुरू करने की मांग उठाई है। उपायुक्त कुल्लू ने 27 जून को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 (1) के तहत अधिसूचना जारी की थी। इसमें कारोबारियों को तीन दिन के भीतर टेंट हटाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने यात्रा मार्ग से सभी अस्थायी टेंट और ढांचे हटा दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई श्रद्धालुओं को भी वापस लौटाया गया। एसडीएम निरमंड जगदीप सिंह राठौर ने बताया कि टीम ने आदेशों का पालन कर रिपोर्ट उपायुक्त कुल्लू को भेज दी है। इसके बाद यात्रा शुरू करने पर फिर से विचार किया जा सकता है। सैकड़ों टेंट कारोबारियों ने शिविर हटाकर घर वापस कर ली है। उन्होंने उपायुक्त कुल्लू से यात्रा मार्ग की रेकी करवाने का निवेदन किया है। उधर, कारोबारी गोवर्धन, राकेश, विक्की, बालकृष्ण, विजय कुमार, रूपेश, जगत राम, झाबे राम, चंदन सहित सैकड़ों टेंट कारोबारियों का कहना है उन्होंने लाखों रुपये की खाद्य सामग्री और अन्य सामान में निवेश किया है। यदि यात्रा शुरू नहीं हुई तो उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें