रोहड़ू। पुलिस ने एक व्यक्ति से अवैध शराब की दस बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, थाना रोहड़ूृ की पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस ने आरोपी कोटी निवासी सुरेश सिंह की किराना दुकान से 10 बोतलें देशी शराब बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद