काजा उपमंडल के समदो में गर्म पानी के चश्मे का निरीक्षण करने पहुंची विधायक अनुराधा राणा। स्रोत :
काजा (लाहौल-स्पीति)। विधायक अनुराधा राणा काजा-स्पीति के दौरे पर हैं। वीरवार को समदो पहुंचने पर विधायक का कार्यकारी एसडीएम शिखा, बीडीओ अंशुल, जल शक्ति विभाग के एक्सईएन मनोज नेगी, एसडीओ, युकां के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने गर्म पानी के चश्मे का भी औचक निरीक्षण किया, जहां स्पीति के स्थानीय निवासी सर्दियों के दौरान गर्म पानी का सेक लेते हैं। - संवाद