फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहिखा पूजन रस्म के साथ बलसा में प्रतिष्ठा महायज्ञ संपंन

विज्ञापन
बलसा में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में देवताओं का मिलन कार्यक्रम - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहड़ू। सोमवार को बलसा में शिखा पूजन की रस्म के साथ महासू देवता के नवनिर्मित मंदिर (थानी) की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बछुंछ से देवता महाराज बौंद्रा तथा देवता महासू विशेष रुप से मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने शिरकत की।
विज्ञापन

महासू देवता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देवता बौंद्रा के आगमन के साथ रविवार 14 जुलाई को आरंभ हुआ था। सोमवार को मंडल पूजन के साथ-साथ शिखा पूजन की मुख्य रस्म निभाई गई। मंदिर में आयोजित महायज्ञ में पूर्ण आहुति डाली गई। सुबह करीब दस बजेे शिखा पूजन की रस्म देवता बौंद्रा और देवता महासु की उपस्थित में शुरू हुई। नवनिर्मित मंदिर की छत पर मंत्रोच्चारण के सात विशेष पूजा की गईं। शिखा पूजन के बाद देवलु पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर खूब नाचे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देवताओं का मिलन और देवताओं के साथ देवलुओं का नृत्य रहा। इस दौरान लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी मंदिर कमेटी की ओर से की गई।
देवता महासू के मोतमीन शिव सिंह ठाकुर ने बताया कि महासू देवता के मंदिर (थानी) का निर्माण सभी ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है।

बलसा में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में शिखा पूजन की रस्म अदा करते हुए- फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें