फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भीमाकाली मंदिर में सौ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। सराहन में मां भीमाकाली मंदिर में धीरे धीरे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले तीन दिनों की अपेक्षा रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या सौ से अधिक रही। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद भीमाकाली मंदिर न्यास ने 10 सितंबर से सराहन में भीमाकाली मंदिर और श्राईकोटी मंदिर को खोल दिया है, लेकिन श्राद्ध के कारण मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

मंदिर खुलने के तीन दिन बाद रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। मंदिर में दर्शन करने वाले सभी लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है। मंदिर में जाने से पहले सभी को सरकार की गाइडलाइन याद दिलाई जा रही है। सभी के जूते मंदिर परिसर से बाहर सड़क के साथ खुलवाए जा रहे हैं। उन्हें मंदिर की घंटी, रेलिंग, दीवार और दरवाजों सहित किसी भी वस्तु को न छूने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
मंदिर न्यास के अधिकारी बीआर नेगी और मुख्य पुजारी पूर्ण शर्मा ने बताया मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भले ही कम हो लेकिन न्यास के कर्मचारी मंदिर परिसर में प्रवेश द्वार से गर्भगृह तक तैनात हैं। सभी को मंदिर परिसर में आने से पहले ही पूरी तरह से गाइड किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि अभी तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या कम है। आसपास और कुछ किन्नौर से ही मंदिर में लोग दर्शन को पहुंच रहे हैं। इसका एक कारण लोगों में कोविड-19 के प्रति जागरूकता भी हो सकती है। मंदिर में दर्शन करने वाले सभी लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें