फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खुडीजल का 11 दिवसीय देवता मेला 23 अगस्त से

विज्ञापन
विज्ञापन
देहुरी मेले की तैयारियों में जुटी मंदिर कमेटी, देवी-देवताओं का नृत्य रहेगा आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन


संवादर न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के बाह्य सराज के अधिष्ठाता खुडीजल का 11 दिवसीय देवता मेला 23 अगस्त से शुरू होगा। 19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन दोपहर के बाद देवता खुडीजल और देवता खोडू देवालय से बाहर निकलेंगे। इस दौरान मेला स्थल पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें रघुपुर घाटी के सीमांत मंडी जिले के सैकड़ों लोग मेले में भाग लेंगे। हालांकि, मेले का शुभारंभ 23 अगस्त को पलेच से होगा। इस दिन घाटी के साथ बंजार और साथ लगते मंडी जिले के देवी-देवताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है। 19 अगस्त को देवता खुडीजल और खोडू अपने वास स्थल देहुरी में करीब एक किलोमीटर के दायरे में परिक्रमा कर लोगों को सुख-शांति का आशीर्वाद देंगे। ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों के साथ देवता की शोभायात्रा शान के साथ निकलेगी। इस मौके पर रघुपुर क्षेत्र के चार गांवों के साथ 90 मुजारों तथा मंडी जिले के देवलू बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुमार दत्त सहित पुजारी रूप लाल शर्मा ने कहा कि देवता खुडीजल का 11 दिवसीय मेला हर साल श्रावण माह में मनाया जाता है। अंतिम मेला 29 अगस्त को होगा। 23 अगस्त को करशाला गांव के ग्रामीणों की ओर से देव परंपरानुसार पलेई लाई जाएगी। इसी दिन देवता खुडीजल अपनी शक्ति का भी परीक्षण देंगे। उधर, घाटी के बनाला, छलाच, कांडीबाग, देहुरी, कमांद, कोट, बालू, करशाला, फनौटी, जुहड़ व कोलथा आदि गांवों के ग्रामीणों ने भी मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। लाल चंद ठाकुर, जगदीश ठाकुर, तिलक राज, मान सिंह और टेक सिंह ने कहा कि देवता खुडीजल का देहुरी मेला एक पारंपरिक मेला है। इसको लेकर कुल्लू के साथ सीमांत लगते मंडी जिले के मानगढ़ व बगड़ाथाच के लोगों को खासा इंतजार रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें